रचनासामान्य
सीताराम जय सीताराम

सीताराम जय सीताराम।
सीताराम जय सीताराम।।
सांस साँस में बस यह नाम,
हर पल बोले सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।।
मन-मंदिर में दीप जले,
भक्ति-भाव का रस बरसे ।
लाज रखो हे रघुकुल-धाम,
शरणागत हे सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।।
जग के तारणहार तुम्हीं,
दुखियों के आधार तुम्हीं।
काटो भव बंधन हे राम,
हे भव तारन सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।।
भंवर भंवर डूबे संसार,
सबका करदो बेड़ा पार,
डूबे मन को दो विश्राम,
करुणा-सागर सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।
……….सीताराम जय सीताराम।।,
….श्रीकांत त्रिवेदी “प्रांजल”















