कवितासामान्य

याद

📅 October 25, 2026 ⏱ 1 मिनट ◉ 65 views 💬 1 comments

याद

याद आए ना,
आने देना,
रोकना मत।

भीतर हिलाये, झकझोरे, तड़पाए
होने देना सब,
रोकना मत।

रोक सकोगे, ऐसा सोचना भी मत,
थक जाओगे
गर विपरीत दिशा में ऊर्जा लगाओगे,
लगाना मत।

याद के साथ बहना,
बहते रहना,
चेतना को चेतन रखना बस,

धीरे धीरे ऊपर उठ जाये जब चेतना,
तब नीचे
बहते गिरते, रोते, कुरळाते, बेचैन होते देखना खुद को,
रोते रोते, खुद पर हंसने लगोगे एक दिन।

बेचैनी
त्वरित हल मांगती है,
समझाना खुद को
कि बेचैनी का हल नहीं होता,
बेचैनी की साधना होती है।

वीरेंदर भाटिया

रचना पसंद आई? रचनाकार का उत्साह बढ़ाएँ

💬 Comment 1
Reward स्वैच्छिक है और राशि सीधे रचनाकार के QR पर भेजी जाती है; वेबसाइट भुगतान सत्यापित नहीं करती।

1 टिप्पणियाँ

सभी पाठकों और रचनाकारों की सार्वजनिक प्रतिक्रियाएँ

Comments बंद हैं।