ग़ज़लसामान्य
बेवफ़ा की याद में
बेवफ़ा की याद मेंसुखविन्द्र सिंह मनसीरत
******* बेवफ़ा की याद में ******
*****”*******************
बेवफ़ा की याद में फूट – फूट कर रोए,
आँसुओं की धार में कूट – कूट ग़म धोए।
रात भर तन्हाइयों ने चैन लेने न दिया,
चाँद को ताकते रहे हम जागते ही सोए।
दिल दिया था प्यार से,बदले में क्या मिला,
ज़ख़्म इतने मिल गए,ख़्वाब सारे खोए।
उसकी यादें आज भी सीने में चुभती हैं,
हम हँसे दुनिया के आगे,पर रात भर रोए।
वो गया तो साथ अपने खुशियाँ ले गया,
हम यहाँ वीरानियों में भी उम्र भर के रोए।
इश्क़ की राह में हमने क्या कुछ नहीं सहा,
उसके सारे ज़ुल्म को प्यार समझकर धोए।
अब न कोई आस है, न कोई शिकवा रहा,
मनस़ीरत हम तो किस्मत के भरोसे सोए।
***************************
सुखविन्द्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)















