आलेखसामान्य

ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा

📅 October 31, 2026 ⏱ 6 मिनट ◉ 19 views 💬 0 comments

ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा
___________________________

अमित कुमार ‘विश्वास’
पत्रकार एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता

      वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग ने जीवन को जितना अधिक सुलभ बनाया है, उतना ही जोखिम पूर्ण भी बनाया है। आए दिन यह ख़बर सुनने को मिलता है कि किसी व्यक्ति के खाते से साइबर लूटेरों ने पैसा लूट लिया। ये साइबर लूटेरे नागरिकों को ठगने और लुटने के नए-नए तरीकों को ईजाद करते रहते है। ये आपको लॉटरी का लालच , फ़ोन पे, पेटीएम, गूगल पे पर कैश बैक का ऑफर देंगे। इसके अलावा, वे आपको धमकी देंगे कि आपने कर/बिजली चोरी किया है, इसलिए किसी खाते में पैसा जमा करने के लिए कहेंगे अन्यथा आधार कार्ड/पैन कार्ड को ब्लॉक कराने की धमकी देंगे। अब इन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम का प्रयोग कर लोगों को यह धमकी देना प्रारंभ कर दिया है कि उस व्यक्ति ने हमसे ऋण अर्थात लोन लिया है और आपका संपर्क संख्या केवाईसी में या रेफेरेंस या गारंटर में दिया है। इसलिए आप उसका पैसा दीजिए अन्यथा, आपका बैंक खाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड सब बंद कर देंगे और आप पर मुकदमा भी करेंगे। ये आप पर दबाव डालने का पूरा प्रयास करेंगे..। इससे आपको डरने या भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है। आप निम्नलिखित उपायों से इनसे निपट सकते है-

👉 यदि आपको कोई कॉल कर के आपसे किसी ऑफर की बात करता है या आधार कार्ड/पैन कार्ड की जानकारी मांगता है तो उसे अपनी जानकारी बिल्कुल न दे..

👉 ट्रू कॉलर में फ्रॉड/स्पैम/लुटेरा/ रिकवरी जैसे प्रदर्शित होने वाले अज्ञात मोबाइल संख्याओं /फोन नंबरों से आने वाले कॉल को नहीं उठावें और उसे ब्लॉक करें।

👉 यदि कोई आपको आपके किसी परिचित के बारे में यह कहे कि उसने हमसे ऋण /लोन लिया है और आपका संपर्क संख्या केवाईसी/ गारंटर/ रेफरेंस में दिया है । आप उसका ऋण चुकाओ नहीं तो हम आपका आधार और पैन ब्लॉक कर देंगे । इस धमकी पर आपको डरने की जरूरत नहीं है । आप कॉल करने वाले से लोन कंपनी का नाम, उसका नाम, कंपनी का पता अवश्य पूछे। इसके बाद भारत /राज्य सरकार के साइबर सेल/ आरबीआई/ पीएमओ को अवश्य सूचित करें। कॉल की रिकॉर्डिंग प्रमाण के लिए अवश्य करें। साथ ही उससे डरे नहीं..। यदि कोई कंपनी आपको कॉल कर के परेशान करती है तो यह निजता के अधिकार और मानवाधिकार का हनन है। वर्तमान में लोगों की निजी जानकारियों को अपने फायदे के लिए एक कंपनी दूसरे कंपनी को बेचती है।

👉 यदि आपका स्मार्ट फोन चोरी हो गया है तो उसे संचार साथी पोर्टल पर जरूर दर्ज करें । साथ ही नजदीकी थाना में प्राथमिकी दर्ज जरूर करें। इसके अलावा, उस मोबाइल संख्या से जुड़े बैंक खाता को यथाशीघ्र स्थगित करें ताकि आपके साथ वित्तीय धोखाधड़ी न हो सके। 

👉 अपने स्मार्ट फोन में किसी भी प्रकार के एप्लिकेशन को इनस्टॉल करते समय परमिशन को अवश्य देखें। ये एप्लिकेशन यहीं से निजी जानकारियां चुराती है।

👉 व्हाट्सएप्प और कालिंग नंबर अलग-अलग रखें..। बैंक खाते और आधार संख्या वाले मोबाइल नंबर का प्रयोग कालिंग के लिए न करें।

👉 अपना पुराना फोन बेचने से पहले पूरी डेटा को खत्म कर दे, लेकिन प्रयास यह करें कि पुराना फोन न बेचे। साइबर अपराधी पुराने फोन से भी डेटा चुरा सकता है।

👉 यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल कर के यह कहता है कि आपका डेबिट/क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने वाला है और आपसे कार्ड की जानकारी और ओटीपी मांगता है तो उसे यह जानकारी कभी न दे। बैंक आपसे कभी भी ऐसी जानकारी कॉल कर के नहीं मांगती है। किसी भी प्रकार की असुविधा/शंका होने पर तुरंत बैंक कार्यालय से संपर्क स्थापित करें..।

👉 ऑनलाइन मार्केटिंग करते समय सतर्कता बरतें अन्यथा, आप ठगी के शिकार हो सकते है। खरीद-बिक्री करने वाले साइट्स पर साइबर लूटेरे काफी सक्रिय होते है। ये आपसे संपर्क स्थापित कर आपको अपने झांसे में लेकर आपको ठगने का पूरा प्रयास करेंगे।

👉 अपने ईमेल/नेटबैंकिंग/फोन पे/गूगल पे/पेटीएम का पासवर्ड हमेशा चेंज करते रहे। साथ ही कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें अन्यथा आपका फोन हैक हो सकता है।

👉 अपने स्मार्ट फोन को अत्यंत उच्च व सुरक्षित पासवर्ड से लॉक कर के रखें। महत्वपूर्ण एप्लिकेशंस को पासवर्ड से सुरक्षित कर के रखें। व्हाट्सअप और मैसेज के माध्यम से खाते की जानकारी नहीं भेजने का प्रयास करें।

👉 किसी से भी फोन पर बातचीत करने के दौरान ओटीपी नहीं बतावें अन्यथा, आप ठगी के शिकार हो सकते है।

👉 मोबाइल फ़ोन / कंप्यूटर के एसएमएस/ईमेल में दिए गए ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कभी न करे जो आपको आपकी मौजूदा मोबाईल / कम्प्यूटर सेवाओं को अपग्रेड करने या 4G/5G डेटा का लाभ देने का वादा करता हैं। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने पर धोखेबाज़ आपकी डिवाइस को “मिरर” करके आपकी डिवाइस से ओटीपी और अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारियाँ चुरा सकते हैं। कृपया कोई भी पिन, पासवर्ड, ओटीपी, लॉगिन आईडी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, कार्ड की समाप्ति तिथि आदि किसी को भी न दें। सतर्क रहें , सुरक्षित रहें।

👉 ध्यान रखें कि ट्राई अर्थात टेलोकोम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया मोबाइल टॉवर लगाने के लिए एनओसी अर्थात नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी नहीं करता है। यदि कोई धोखे से आपको इस तरह के पत्र के साथ संपर्क करता है तो यह विषय संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता को सूचित किया जा सकता है।

👉 आपको भेजे किसी व्हाट्सएप संदेश/ ईमेल संदेश में यह कहा गया है कि आपका सिम कार्ड हमेशा के लिए बंद होने वाला है और इससे बचने के लिए आप अपनी खाते, आधार, पैन की जानकारी हमें दे ताकि आपका सिम बंद नहीं करने के लिए हेड ऑफिस को भेजा सके। इस पर आप उस मोबाइल संख्या या ईमेल को ब्लॉक करते हुए डिलीट कर दे।

👉 यदि कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल कर के वीडियो कॉल पर बात करने के लिए बोलता है या सीधे किसी भी माध्यम से वीडियो करता है तो उससे वीडियो कॉल पर बात न करें अन्यथा आपके डिवाइस को मिरर किया जा सकता है। आपका फेक अश्लील वीडियो बनाकर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है।

👉 आपको किसी भी अनजान मोबाइल संख्या से कॉल या व्हाट्सप्प/टेलीग्राम संदेश आ सकता है जिसमें आपको लाखों-करोड़ो की लॉटरी लगने की बात कही गई हो। साथ ही किसी बैंक के मैनेजर का संपर्क संख्या भी दिया गया हो और सिर्फ व्हाट्सप्प कॉल करने के लिए कहा गया हो । ऐसे भ्रामक संदेशों /कॉलों पर कभी भी ध्यान न दे। उनका उत्तर कभी भी न दे। उसे किसी भी प्रकार की निजी जानकारी प्रदान न करे, अन्यथा आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते है।

👉 यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते है तो अविलंब साइबर थाना में, 1930 पर कॉल कर के और गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल पर शिकायत अवश्य दर्ज करावे।

👉 अनजान व्यक्तियों से सुनसान स्थानों पर मिलने से बचे।

एनबी : यह आलेख जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिखा गया है।

रचना पसंद आई? रचनाकार का उत्साह बढ़ाएँ

💬 Comment 0
Reward स्वैच्छिक है और राशि सीधे रचनाकार के QR पर भेजी जाती है; वेबसाइट भुगतान सत्यापित नहीं करती।